कटंगी: कछार के जंगल में सागौन चोरी नाकाम, वन विभाग ने दो आरोपियों को पकड़ा, एक घायल
वन परिक्षेत्र कटंगी के अंतर्गत आने वाले एकमात्र वनग्राम कछार के जंगल में सोमवार की देर रात वन विभाग ने सागौन चोरी की बड़ी वारदात को विफल कर दिया। सिवनी जिले के लकड़ी चोरों की सक्रियता की सूचना पहले से ही विभाग को मिल चुकी थी। इसी आधार पर वन अमला ने जंगल में जाल बिछाकर निगरानी शुरू की। देर रात जब आरोपी सागौन की सिल्ली लेकर जंगल से बाहर निकलने लगे, तभी विभाग ने