मथुरा: गोवर्धन रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक हुए घायल
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के गोवर्धन रोड पर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया दोनों लोग बाइक से सवार होकर राजस्थान नगर के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में सड़क हादसा हो गया।