लातेहार: औरंगा नदी पर बने पुल के अस्तित्व पर संकट, नगर अध्यक्ष ने लिया संज्ञान, उपायुक्त को देंगे आवेदन
नगर अध्यक्ष महेश सिंह बुधवार की सुबह करीब नौ बजे शहर के चाणक्यनगरी छठ घाट स्थित औरंगा नदी पर बने पुल के अस्तित्व पर संकट की खबर सुर्खियां बनने पर निरीक्षण करने पहुंचे।जहां उन्होंने कहा कि बालू का अधिक उठाव के कारण एक पिलर नीचे से क्षतिग्रस्त हो गया है।बरसात ने बह सकता है।बड़ी आबादी प्रभावित हो सकती है।उन्होंने उपायुक्त को आवेदन देने की बात कही।