पटना ग्रामीण: पंत भवन के सामने फायरिंग करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, फायरिंग का वीडियो हुआ था वायरल
पंत भवन के सामने फ्लाईओवर पर 24 मई को बिना नंबर वाली स्कॉर्पियो पर सवार युवक ने स्कॉर्पियो से बाहर निकल कर फायरिंग की थी। उस स्कॉर्पियो का काफी देर तक एडीजी ने पीछा भी किया था। लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक उस स्कॉर्पियो को पुलिस नहीं ढूंढ पाई है और ना हीं फायरिंग की घटना के मुख्य आरोपी को ही पुलिस पकड़ पाई है।