भारतीय जनता पार्टी के चक्रधरपुर ग्रामीण मंडल ने सोमवार को स्थानीय जनसमस्याओं और किसानों के धान भुगतान की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि पश्चिमी सिंहभूम सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्य प्रभावित हैं तथा किसानों, वृद्धों, विधवाओं और दिव्यांगों को योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल रहा है।