हुज़ूर: कोलार लाइन सुधरी,फिल्टर प्लांट से डायरेक्ट सप्लाई
Huzur, Bhopal | Jun 5, 2026 भोपाल की 40% यानी 10 लाख से अधिक आबादी की प्यास बुझाने वाली कोलार लाइन सुधार दी गई है। निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने बताया शुक्रवार सुबह 6 बजे से कोलार लाइन से जुड़े इलाकों में सप्लाई शुरू कर दी है।लोगों को राहत देने के लिए पहले टंकियां नहीं भरी गई है।कोलार फिल्टर प्लांट से डायरेक्ट सप्लाई की गई है।