खंडवा: 'वर्दी जिहाद' और अश्लील वीडियो, खंडवा में कांस्टेबल की करतूत पर आरोपों की बौछार, चौतरफा घिरे
खंडवा जिले में पदस्थ एक आरक्षक पर पुलिस वर्दी में अश्लील वीडियो बनाने, महिलाओं से जुड़े कथित अश्लील वीडियो, फोटो और चैट को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मामले को लेकर आज महादेवगढ़ मंदिर के संरक्षक अशोक पालीवाल अपने समर्थकों के साथ कोतवाली थाना पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की