मवाना: मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल नगर कॉलोनी निवासी विवाहिता ने पति से झगड़ा होने पर खाया जहर, बच्चों को भी दिया जहर
Mawana, Meerut | Jun 18, 2026 मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल नगर कॉलोनी में गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे एक मामला प्रकाश में आया जिसमें विवाहित मुस्कान ने अपने पति से विवाद होने पर गुस्से में जहर खा लिया और अपने दोनों बच्चों को भी जहर दे दिया जिन्हें गंभीर हालत में नगर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत खराब होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।