खंडवा नगर: खंडवा में बस के कांच फोड़े, ड्राइवर-कंडक्टर को पीटाः पूर्व सरपंच का सीट ना छोड़ने पर हेल्पर से विवाद,
इंदौर से बुरहानपुर जा रही एक यात्री बस में सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद बुधवार रात हिंसक झड़प में बदल गया। खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र स्थित डूल्हार फाटा के पास कुछ लोगों ने बस को रोककर ड्राइवर, कंडक्टर और हेल्पर के साथ मारपीट की। बस पर पथराव भी किया गया, जिससे उसके कांच टूट गए। घटना गुरुवार दोपहर 2 बजे की है