नर्मदापुरम: सेठानी घाट के पटवा मंगल भवन में राज्यसभा सांसद अखिल भारतीय श्री पटवा वैश्य महासभा की बैठक में हुईं शामिल
रविवार को सेठानी घाट स्थित पटवा मंगल भवन में अखिल भारतीय श्री पटवा वैश्य महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैठक में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया सहित समाज के अनेक गणमान्य जन एवं जनप्रतिनिधियों उपस्थिति रहे। बैठक में समाज के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण,विकास योजनाओं तथा युवाओं के सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।