छिबरामऊ: कसावा स्थित एक इंटर कॉलेज के छात्र ने हाई स्कूल की मार्कशीट ना देने पर चौकी में दी तहरीर
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कसावा स्थित एक इंटर कॉलेज के छात्र ने चौकी में प्रार्थना पत्र देते हुए उसका वर्ष 2024 का हाई स्कूल का रिजल्ट कार्ड न देने का शिक्षक पर आरोप लगाया वही उसने चौकी में दी तहरीर।मंगलवार की दोपहर 2:45 पर तहरीर देते हुए बताया कि उसने बस 2024में हाई स्कूल की परीक्षा दी थी,वहीं उसका रिजल्ट कार्ड आज तक नहीं दिया गया।जब कि उसने पैसा जमा किया।