सिरौली गौसपुर विकासखंड में खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार की दोपहर 2:30 बजे आयोजित हुई।सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा ने बैठक का संयोजन किया। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री आवास योजना मनरेगा कार्यो की प्रगति की समीक्षा की गई। रेनू रावत रवि रावत अखिलेश वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।