मोहनलालगंज: मौरावां मोड़ पर बैरिकेडिंग बनी मुसीबत, भीषण जाम से जनता त्रस्त
लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित मौरावां मोड़ पर पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग और डिवाइडर से रोजाना भीषण जाम लग रहा है। प्रमुख संपर्क मार्ग होने के कारण यहां हजारों वाहन गुजरते हैं, लेकिन नई व्यवस्था से राहगीरों को घंटों फंसना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि ग्राहक दुकानों तक सीधे नहीं पहुंच पा रहे, जिससे बिक्री प्रभावित हुई है।