प्रखंड मुख्यालय परिसर में रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड कार्यालय प्रांगण में अधिकारियों, कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा की शपथ ली। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख नीलू देवी तथा प्रखंड सह अंचल के अधिकारी आदि मौजूद रहे।