घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा में राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता से खेल के साथ स्वरोजगार को भी मिला बढ़ावा
शुक्रवार सुबह 11 बजे से पाथाखेड़ा में आयोजित स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल स्मृति राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता न केवल खेल प्रेमियों के लिए मनोरंजन का केंद्र बनी हुई है, बल्कि यह आयोजन छोटे-छोटे स्वरोजगार करने वाले फेरी विक्रेताओं के लिए भी आजीविका का सशक्त माध्यम साबित हो रहा है।