घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में बसंत पंचमी पर संदापिन विद्यालय में माँ सरस्वती का पूजन किया गया
शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे बसंत पंचमी के पावन अवसर पर संदापिन विद्यालय, घोड़ाडोंगरी में मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने पूरे विधि-विधान के साथ सामूहिक प्रार्थना की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।