कटनी नगर: लमतरा बस दुर्घटना में घायलो को 1 लाख 25 हजार का किया मदद का वादा थमाए 5 हजार के चेक, घायलो ने वापस किए चेक, किया विरोध
शहर के लमतरा ब्रिज के पास 14 जून को बस और हाइवा में भीषण भिड़ंत में 4 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई थी वही 30 से अधिक लोग घायल हुए थे इस घटना के बाद घायलो को 1 लाख 25 हजार रुपये देने की घोषणा की गई थी। आज मंगलवार दोपहर 1 बजे घटना में घायल महिलाएं और वृद्धजन जब कलेक्ट्रेट पहुँचे तो उन्हें 5-5 हजार का चेक दिया गया जो उन्होंने लेने से इंकार कर दिया और विरोध किया।