ललितपुर: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियो टीमों द्वारा चलाया गया मिशन शक्ति अभियान
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री मो0 मुश्ताक के निर्देशन में आज जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियो टीमों द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।महिलाओं, छात्राओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।