फूलपुुर: साइबर फ्रॉड की रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का जताया आभार
फूलपुर थाना क्षेत्र निवासी गोपाल कृष्ण तिवारी के खाते से साइबर ठगी के जरिए कटे 6,040 रुपये पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वापस करा दिए गए। फूलपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए धनराशि आवेदक के खाते में वापस कराई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने प्रयागराज पुलिस और फूलपुर थाना टीम का आभार व्यक्त किया।बुधवार 04 बजे मिली जानकारी।