बांसवाड़ा: स्कूल वैन हादसे में जिला कलेक्टर व एसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायल छात्र-छात्राओं का हाल पूछा
शहर के दाहोद रोड स्थित सेंट पॉल स्कूल की वैन खड़े ट्रक से टकराने के बाद जिला कलेक्टर डॉक्टर इंद्रजीत यादव,बांसवाडा विधायक अर्जुन सिंह बामनिया,एसडीएम सोनु कुमारी, एडीएम पर्वत सिंह चुंडावत एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी बुधवार को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे।अधिकारियों ने हादसे में घायल बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली।