फूलपुर: करंट लगने से वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, समय रहते बची जान
आजमगढ़ फूलपुर तहसील क्षेत्र के अहरौला थाना अंतर्गत बड़ी पगड़ी गांव में रविवार सुबह लगभग 10 बजे करंट लगने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए हालांकि समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई जानकारी के अनुसार, बड़ी पगड़ी गांव निवासी इंद्रसेन यादव (70 वर्ष) पुत्र शिव सहाय यादव अपने पुत्रों के साथ मकान के नवनिर्माण कार्य में लगे हुए थे ।