गुना नगर: बोर्ड पैटर्न पर हुई कक्षा पांचवी और आठवीं का रिजल्ट हुआ घोषित, फेल हुए छात्रों को मिलेगा एक और मौका
राज्य शिक्षा केंद्र ने 23 अप्रैल को बोर्ड पैटर्न पर हुई कक्षा पांचवी आठवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। डीपीसी गुना ऋषि शर्मा ने बताया, पांचवी आठवीं में फेल हुए छात्रों को एक और मौका मिलेगा। जून महीने में राज्य से मिले निर्देशों पर परीक्षा होगी। जिले में पांचवी का 93.17 एवं आठवीं का 88.57 प्रतिशत जिले का रिजल्ट रहा। जो कि प्रदेश स्तरीय रिजल्ट के समानांतर है।