मुंगेर: चौखंडी में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन कर हथियार बनाते 3 लोग हुए गिरफ्तार, अर्द्धनिर्मित हथियार व उपकरण भी किए बरामद
Munger, Munger | Feb 20, 2024 मुफस्सिल थाना की पुलिस ने लॉकर सेल के साथ सोमवार की शाम थाना क्षेत्र के चौखंडी में संयुक्त रूप से छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। इस दौरान हथियार निर्माण में जुटे 3 आर्म्स निर्माताओं को गिरफ़्तार करते हुए पुलिस ने वहां से काफी मात्रा में अर्द्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।