मुंगेर: निमतल्ला के पास दो दुकानदारों के बीच हुई मारपीट में दो लोग हुए घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Munger, Munger | Feb 20, 2024 कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत निमतल्ला में मिठाई दुकान के आगे पानी का छिड़काव किये जाने के दौरान दो दुकानदारों के बीच झड़प हो गई । जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। मारपीट की घटना में एक पक्ष से शंकर कुमार गुप्ता तथा दूसरे पक्ष से छोटू गुप्ता घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट शांत कराते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया