लोहरदगा: भंडरा के नौडीहा ढलान में सड़क हादसे में भाई-बहन समेत बच्ची घायल, अंजुमन अध्यक्ष ने पहुंचाया अस्पताल
लोहरदगा : भंडरा के नौडीहा ढलान में शुक्रवार देर शाम 7 बजे एक सड़क दुर्घटना में ब्रह्माबे निवासी रामेश्वर साहू के 32 वर्षीय पुत्र नरेश साहू, 25 वर्षीय पुत्री ममता कुमारी और नरेश साहू की पांच वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद अंजुमन के प्रखंड अध्यक्ष आफताब आलम एवं राहगीरों ने सक्रियता दिखाते हुए सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।