लोहरदगा: लोहरदगा उपायुक्त ने कहा, कृषि विभाग योजनाओं का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करे
लोहरदगा समाहरणालय में शुक्रवार शाम 4 बजे उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने कृषि विभाग अंतर्गत बीज विनिमय योजना के तहत रबी फसल हेतु गेहूं, चना और सरसों बीज के प्राप्त आवंटन तथा वितरण की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी उपलब्ध बीजों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।