लोहरदगा: लोहरदगा में जय श्रीराम समिति ने गौ संतों का भव्य स्वागत किया, गौ संरक्षण व राष्ट्र माता दर्जा दिलाने का अभियान शुरू
लोहरदगा पहुंचे गौ संतों का शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे सुभाष चौक स्थित देवी मंदिर प्रांगण में हिंदूवादी संगठन जय श्रीराम समिति के संरक्षक एवं पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। संतों ने कहा कि गौ सेवा से जुड़ा यह अभियान किसी संस्था, संगठन या राजनीतिक दल के बैनर तले नहीं, बल्कि गौ माता के प्रधान संरक्षण और नंदी बाबा की अध्यक्षता में संचालित होगा।