लोहरदगा: तीसिया का ब्रिकेटिंग प्लांट 3 वर्षों से बंद, स्थानीय लोगों ने शुरू करवाने की मांग की तेज
लोहरदगा, जिले के तीसिया में स्थापित ब्रिकेटिंग प्लांट पिछले तीन वर्षों से बंद पड़ा है, जिसके कारण स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। यह प्लांट SCA योजना मद 2020-21 और हिन्डाल्को के सीएसआर मद से बनाया गया था।हालांकि सूत्रों के हवाले से शुक्रवार शाम 6:30 बजे पता चला की बहुत जल्द खराब मशीन को बनाते हुए पुनः फिर चालू होने वाला है ।