बछवारा: बछवारा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों की सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए उमड़ी बाढ़ पीड़ितों की भीड़
बछवारा प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित विभिन्न पंचायत के लोगों ने बाढ़ प्रभावित योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ की सूची में नाम दर्ज करवाने हेतु अंचल कार्यालय पहुंचे।लोगों ने बताया कि हम लोगों के घर में अभी भी पानी है। लेकिन हम लोगों का नाम सूची में नहीं है। वही नाम लिखवाने हम लोग आए हैं। मंगलवार के दिन के ग्यारह बजे पहुंच कर सूची में नाम अभिलेखित करवाया।