झालरापाटन: 20 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, झालरापाटन के टॉप 10 अपराधियों में शामिल, चाकू की नोक पर वाहनों की लूट करते थे
झालरापाटन की सदर थाना पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी राजेंद्र उर्फ राजेश (23) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। राजेंद्र पुत्र जैना कंजर रलायती कंजर डेरा का रहने वाला है। और थाना सदर के टॉप टेन और हार्डकोर अपराधियों में शामिल है। पुलिस ने उसे रलायता की जंगलों से गिरफ्तार किया है। झालावार एसपी अमित कुमार ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी दी।