बागीदौरा: बांसवाड़ा से अनंदेश्वर मार्ग पर अवैध बूचड़खाने बंद कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन दिया गया
बांसवाड़ा से अनंदेश्वर तीर्थ मार्ग के बीच संचालित अवैध बूचड़खानों को बंद कराने की मांग को लेकर आज गुरूवार दोपहर 1बजे जीव दया प्रेमी एवं बड़ोदिया निवासी राजकुमार खोडणिया ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि बांसवाड़ा से अनंदेश्वर के बीच कई धार्मिक एवं आस्था स्थल स्थित हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन रहत