राशमि: हरनाथपुरा के अग्निवीर पवन सिंह कच्छावा का गृह क्षेत्र में स्वागत, सैन्य प्रशिक्षण पूर्ण कर पहली बार पहुंचे
क्षेत्र के हरनाथपुरा के अग्निवीर पवन सिंह कच्छावा सैन्य प्रशिक्षण पूर्ण कर पहली बार अपने गृह क्षेत्र पहुंचे। उनका स्वागत किसी विजयी सैनिक की तरह किया गया, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। पंचायत समिति चौराहे से एक भव्य वाहन रैली निकाली गई। तिरंगों से सजी वाहनों की कतारें और देशभक्ति गीतों की धुनें गूंज रही थीं। यह रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए मातृकुंडिया पहुंची