हाथरस: गांव दयालपुर के पास कर सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, उपचार के दौरान हुई मौत, घटना से इलाके में दहशत का माहौल
हाथरस की कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव दयालपुर के पास एक व्यक्ति सुनील पुत्र जयवीर सिंह को कार सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया गया जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। परिजनों व ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार सवार बदमाशों को कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।