कृषि उपज मंडी कुक्षी में इन दिनों कपास की बंपर आवक बनी हुई है आज शुक्रवार को शाम 5 बजे तक की कपास खरिदी में कुल 254 वाहनों से कपास खरिदा गया जिसमें 7060 रू प्रति क्विंटल की अधिकतम दर से कपास खरिदा गया सीसीआई के द्वारा 141 वाहनों से कपास खरीदा गया जिसमें 8010 रु प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य से किसान लाभान्वित हुए जिससे किसानों में खुशी देखने को मिली है