देहरादून: पलटन बाजार में पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट का वीडियो आया सामने, आरोपी महिला ने पुलिस टीम से की थी मारपीट
यह वीडियो वायरल हुआ है आपको बता दे कि पलटन बाजार देहरादून में बुधवार देर शाम एक महिला द्वारा चोरी की साजिश को अंजाम देने की कोशिश की गई, लेकिन बाजार में तैनात सतर्क पुलिसकर्मियों ने समय रहते उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, महिला संदिग्ध हालत में दुकानों के आसपास घूम रही थी, जिसकी हरकतें देखकर व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी।