देहरादून: देहरादून में तेज बारिश के बावजूद जलभराव से मिली राहत, डी-वाटरिंग पंप साबित हो रहे हैं कारगर
देहरादून में हुई तेज बारिश के बावजूद शहर के अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव की समस्या देखने को नहीं मिली है। दअरसल देहरादून में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन की बड़ी पहल सामने आई है। प्रशासन द्वारा विभिन्न एजेंसियों को उपलब्ध कराए गए हाई स्पीड डी-वाटरिंग पंप अब बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति में त्वरित राहत देने में मददगार साबित हो रहे हैं।