सोहागपुर: जिले की पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब पकड़ी, रविवार को दी जानकारी
शहडोल जिले की पुलिस ने रविवार को लगभग 6:15 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि जिले के पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानो से अवैध शराब जप्त की है,और दो लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं पर अपराध दर्ज किया है,पुलिस ने बताया है कि जप्त की गई शराब की कीमत 1880 रुपए है,यह कार्यवाही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की है।