गोपालगंज: सिंघहा गांव में पोल पर चढ़े बिजली मिस्त्री को लगा करंट, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती, विभाग जांच में जुटा
जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के सिंघहा गांव में एक बिजली मिस्त्री पोल पर बिजली के तार को जोड़ने लिए चढ़े थे। इसी बीच अचानक आई करंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री झुलस गए। झुलसे अवस्था में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।