कटनी नगर: मथुरा से आई टीम ने 19 उत्पाती बंदरों को जंगल में छोड़ा, नगर निगम का विशेष अभियान जारी
नगर क्षेत्र में बढ़ती बंदरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है इसके तहत उत्तर प्रदेश के मथुरा से विशेषज्ञ टीम बंदरों को पकड़ने के लिए बुलाई गई है। अभियान की शुरुआत विश्राम बाबा वार्ड से की गई और 19 उत्पाती बंदर पकड़े गए। इस संबंध में नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने आज बुधवार सुबह 10 बजे अभियान की जानकारी दी है।