बेमेतरा कलेक्ट्रेट में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 श्री लाल सिंह ठाकुर आज सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर जिला कार्यालय परिवार की ओर से उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई।कार्यक्रम में जिले के प्रभारी कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, अपर कलेक्टर गुड्डू लाल जगत, डिप्टी कलेक्टर प्रीतम चौहान सहित जिला कार्यालय के अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।