अनूपपुर: कलेक्टर के सख्त निर्देश: फलदार पौधों का रोपण, एक सप्ताह में शत-प्रतिशत नामांकन और बारिश में राहत व्यवस्था पर फोकस
अनूपपुर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने समय-सीमा समीक्षा बैठक में अधिकारियों को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत गुणवत्तायुक्त फलदार पौधों का रोपण, कक्षा 1 से 8 तक के शेष बच्चों का एक सप्ताह में शत-प्रतिशत नामांकन तथा वर्षा ऋतु में हाथी प्रभावितों को त्वरित मुआवजा, जलजनित रोगों की रोकथाम और राहत-सुरक्षा व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।