गाज़ीपुर: गाजीपुर में गंगा सफाई को लेकर बड़ा एक्शन, डीएम अनुपम शुक्ला ने नाला टैपिंग और सीवरेज व्यवस्था तेज करने के दिए निर्देश
गाजीपुर में गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की कवायद अब तेज होती नजर आ रही है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की अहम बैठक आयोजित हुई।जिसमें शहर की सीवरेज व्यवस्था और नालों की टैपिंग को लेकर बड़े फैसले लिए गए।बैठक में बताया गया कि अमृत योजना के तहत गाजीपुर में 105 किलोमीटर से अधिक सीवर नेटवर्क और 10 हजार से ज्यादा गृह संयोजन का का...