थाना जनकपुरी पुलिस टीम ने एक शातिर नशा तस्कर जब्बार को गुरुवार शाम 4:00 बजे ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे गोदाम से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जिसके कब्जे से 555 ग्राम अवैध गांजा, एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध 22 मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया।