मधेपुरा: बीएनएमयू के नवनिर्वाचित सीनेट सदस्यों को कुलपति ने जीत का प्रमाण पत्र दिया
बीएन मंडल विश्वविद्यालय में नवनिर्वाचित सीनेट सदस्यों को बुधवार को कुलपति प्रो. बीएस झा ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। कुलपति कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सभी 14 सदस्यों को एक-एक कर प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. बीएस झा ने कहा कि सीनेट विश्वविद्यालय की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई होती है।