खैर: पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर आत्मदाह, खैर कस्बा चौकी के 2 सिपाहियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
Khair, Aligarh | Mar 30, 2026 आपको बता दे अलीगढ़ के खैर कस्बा चौकी पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर आत्मदाह करने वाले मनोज वर्मा की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के भाई राजीव सोनी की तहरीर पर एसएसपी के आदेश के बाद खैर कोतवाली में कस्बा चौकी के सिपाही सुनील कुमार व रजत कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।