सदर: प्रयागराज: मेयर उमेश केसरवानी ने पार्षदों संग साइकिल से नगर निगम पहुंचकर शुरू की अनोखी पहल, जनता से की अपील
Sadar, Allahabad | May 15, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात प्रमुख आह्वानों को धरातल पर उतारते हुए प्रयागराज के मेयर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने गुरुवार को नई पहल की। मेयर और अन्य पार्षद अपने घरों से साइकिल पर सवार होकर नगर निगम मुख्यालय पहुंचे।मेयर ने बताया कि पीएम मोदी के डीजल-पेट्रोल की बचत, प्राकृतिक खेती और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग जैसे आह्वानों को अपनाते हुए यह कदम उठाया गया है।