मंत्री कृष्णा गौर ने सुशासन दिवस पर भोपाल स्थित मंत्रालय पार्क में अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। आपको बता दें कि बुधवार दोपहर करीब 1 बजे मंत्रालय के समक्ष वल्लभभाई पटेल पार्क, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में शासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मंत्री कृष्णा गौर ने सुशासन की शपथ दिलाई।