बिसौली: वजीरगंज कस्बा में लगातार बारिश से उखड़ा विशाल पाखड़ का पेड़, एक मकान की दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला
वजीरगंज कस्बे के आंवला रोड स्थित वाल्मीकि बस्ती में लगातार दो दिनों से हो रही तेज बारिश के चलते गुरुवार को 4:00 बजे करीब एक विशाल पाखड़ का पेड़ जड़ से उखड़कर मकानों पर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।पेड़ गिरने से एक मकान की दीवार टूट गई और पेड़ मकान के लैंटर पर टिक गया।