झाझा: झाझा में टीबी मुक्त अभियान तेज, प्रतिदिन 560 लोगों की स्क्रीनिंग का रखा गया लक्ष्य
Jhajha, Jamui | Jul 7, 2026 टीबी मुक्त अभियान के तहत झाझा प्रखंड में 14 अगस्त तक प्रतिदिन 560 लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है। मंगलवार को भी सीएचसी सहित गांवों और स्कूलों में जांच अभियान चलाया गया। दोपहर 3 बजे यक्ष्मा रोग पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि संदिग्ध मरीजों का एक्स-रे कर टीबी मिलने पर निःशुल्क उपचार शुरू किया जाएगा।