रामगढ़: नौगांवा में रिश्तेदार से मिलने आए युवक को चोर समझकर पीटा, मारपीट व लूट का आरोप; सिख समाज ने की कार्रवाई की मांग
Ramgarh, Alwar | May 21, 2026 नौगांवा कस्बे में रिश्तेदार से मिलने आए एक युवक और उसके जीजा के साथ कुछ लोगों द्वारा चोर समझकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नौगांवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद सिख समुदाय के लोगों में रोष देखने को मिला।